Sunday, January 31, 2016

जीवन में चुनौतियों का सामना कैसे करें।

जीवन में चुनौतियों का सामना कैसे करें।"
जापानी लोगों को ताजा मछली खाना बहोत ज्यादा पसंद हैं। लेकिन जापान के पास के समंदर में से मछ्लीयाँ कुछ सालों के बाद कम होने लगी। इसलिए जापान के लोगों की मछलियों की माँग पुरी करने के लिए फिशिंग बोट्स ज्यादा बडी होने लगी और वो समंदर में ज्यादा दूर तक जाने लगी। जितना दूर बोट जाती उतना ही उन्हें वापस आने में ज्यादा समय लगता। और अगर वापस आनेमें ज्यादा दिन लगते तो उन्होंने पकड कर लाइ मछलीयाँ ताजी नहीं रहती थी। जापानी लोगों को उसका स्वाद पसंद नहीं आने लगा। इसलिए मछलियों की माँग कम होनें लगी।  
       इस समस्या का समाधान करनें के लिए फिशिंग कंपनीयों ने उनकी बोट पर फ्रिजर रखवा दिए। अब मछुआरें मछलीयाँ पकडकर उन्हें समंदर मे ही बोट पर रखें फ्रिजर में रखनें लगे। फ्रिजर की वजह से अब मछलीयाँ पहले से ज्यादा ताजी रहनें लगी। और इसके परिणाम स्वरुप बोट समंदर में और ज्यादा दूर जाने लगी और ज्यादा समय के लिए समंदर में रहनें लगी। परंतू जापानी लोगों को ताजी मछली और फ्रिजर में रखी मछली दोनों के स्वाद का अंतर पता चलता था। उन्हें फ्रिजर में रखीं हुइ मछली का स्वाद पसंद नहीं आया। फिर इन मछलीयों की माँग कम हुइ इसलिए उनकी किमत भी कम हो गई।
      अब इस समस्या का समाधान करनें के लिए मछली पकडने वाली कंपनीयों ने बोट पर फिश टैंक स्थापित किए। इस से मछूवारें मछली पकडकर उन्हें इस फिश टैंक में रखतें थें। कुछ दिन फिश टैंक में इधर उधर घुमने के बाद मछलीयाँ शांत हो गई। मछलीयाँ जिंदा तो रहती थी परंतू थक जाती और सुस्त हो जाती थी। जापानी लोगों को अभी भी इस मछली का स्वाद ताजा मछली जैसा नहीं लगा। उन्हें ये मछलीयाँ भी पसंद नहीं आइ।
जापानी लोगों को एकदम ताजा और जिवंत मछली का स्वाद ज्यादा पसंद था। उन्हें सुस्त और निस्तेज मछलीयाँ पसंद नहीं थीं। तो जापानी फिशिंग कंपनीयों ने इस समस्या का समाधान कैसे किया? उन्होंने जापानी लोगों के पसंद की ताजा मछलीयाँ कैसे मिली? कैसे जापानीयों ने मछलीयों को ताजा रखने की व्यवस्था की?
      मछलीयों को ताजा रखनें के लिए जापानी फिशिंग कंपनीयों ने अभी भी मछलीयाँ उसी फिश टैंक में ही रखीं जो उन्होंने बोट पर स्थापित किए थें। परंतू इस बार उन्होंने हर एक फिश टैंक में एक छोटी शार्क मछली को बाकी मछलीयों के साथ रखा। वो छोटी शार्क मछली कुछ मछलीयों को खा जाती हैं परंतू बाकी बची ज्यादातर मछलीयाँ बहोत ही सक्रीय और ताजी अवस्था में जापानी लोगों को मिलनें लगी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अब शार्क मछली के बाकी मछलीयों के साथ टैंक में रहनें से बाकी मछलीयों को चुनौती मिली। वो जिंदा रहने के लिए सतर्क रहनें लगी।
      उपर की कहानी पढ कर आपको समझ में आया होगा ही की चुनौतीयाँ जीवन के लिए जरुरी होती हैं। हमारे आसपास भी ऐसे लोग हैं जो हमेशा थके हुए, सुस्त और निस्तेज जीवन जी रहें होतें हैं। क्या हमें भी हमारें जीवन में जागरुक, सतर्क और कार्यरत रहनें के लिए शार्क मछली जैसी चुनौतीयाँ जरुरी हैं? इसका जवाब हैं हाँ, जरुरी हैं। शार्क मछली मतलब नई चुनौतीयाँ, नए बदलाव जो हमें हमेशा सतर्क रखतें हैं। जितना आप खुद को समझदार, बुध्दीमान और सक्षम बनाते रहते हैं उतना आपको नई चुनौतीयों का सामना करने में मजा आता हैं।
      अगर आपकी चुनौतीयाँ समाधान करनें लायक हैं और आप हमेशा उनका सामना करकें उनका समाधान खोजते हैं तो आप जीवन में सफल व्यक्ती कहलाऐंगे। चुनौतीयों के बारें में सोचकर आपमें नई उर्जा का संचार होगा। आप नई चीजें, नए हल ढुँढ़ने के लिए उत्साही होंगे और ये सब करके आपको मजा आएगा, आप खुद को खुश, सक्रिय और नवचेतना से भरपुर महसुस करेंगें।

चुनौतीयों से निपटने के लिए कुछ सुझाव।

·        नई चुनौतीयों से दूर भागने के बजाय इनका डटकर सामना करें। चुनौतीयों का सामना करके उन्हें सुलझाने का मजा लें। अगर आपके सामने बहोत बडी और बहोत ज्यादा संख्या में चुनौतीयाँ हैं तो इस से डरे नहीं, न तो हार मानें। इनका सामना करनें के लिए दृढ़ संकल्प करें और अधिक ज्ञान, और अधिक मदद हासिल करें।
·        निराशा हमारें जीवन मे ठीक उसी तरह होती हैं जैसे सड़क पर गतीरोधक होता हैं। गतीरोधक हमें धीमा जरुर करता हैं परंतू उस से आगे हमें अच्छी सड‌क मिलती हैं। वैसे ही नैराश्य हमें जीवन में धीमा करता हैं। परंतू इस निराशा में ज्यादा समय ना रहें। इस से आगे बढ़े!
·        आपको जो चाहिए वो जब आपको नहीं मिलता तब आप निराश होते हैं, आपको बुरा लगता हैं ऐसे समय धीरज रखें और खुश रहनें की कोशिश करें। क्योंकि भगवान नें जरुर आपके लिए कुछ न कुछ अच्छा सोचा होगा। जब आपके साथ अच्छा या बुरा कुछ भी होता हैं तब इस पर ज्यादा सोचें नहीं। जीवन में हर घटना का कोइ न कोइ मकसद होता हैं। कोशिश करें की आप ज्यादा से ज्यादा खुश रहें, ज्यादा हँसे|
·        भगवान ने हमें यें वादा नहीं किया था की आपके जीवन में सिर्फ सुख होगा दु:ख नहीं, हँसी होगी आँसू नहीं, सूरज होगा बारिश नहीं; लेकिन भगवान ने हमें दु;ख सहने के लिए हिम्मत और सामर्थ्य जरुर दिया, आँसू पोछ्ने के लिए अपने लोग दिए, और अँधेरे में चलनें के लिए प्रकाश जरुर दिया हैं।
·      कोई भी अपने अतीत में जाकर एक नयी शुरूवात नहीं कर सकता। लेकिन हर कोइ आज और अभी से नयी शुरूवात करके नया अंत कर सकता हैं।

आगे बढ़ो और जीवन में चुनौतियों से निपटने के लिए तयार हो जाओ।

आशा करता हूँ कि आपको इस लेख से कुछ सींख जरुर मिलें और आपको ये लेख पसंद आया हो।


धन्यवाद।

No comments:

Post a Comment